तीन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दो वेतन वृद्धि रोकी गई….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 30 जनवरी 2022/ रतलाम जिले में द्वारा अनमोल एप में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं शिशु पंजीयन की उपलब्धि अत्यंत कम होने के कारण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

इस क्रम में संबंधित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समय सीमा में पत्र का उत्तर ना दिए जाने के कारण 3 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर लघु शास्ती आरोपित करते हुए दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पीठ ब्लॉक बाजना में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती ममीता खराड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रीतम नगर पीएचसी बिलपांक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा मालवीय, उप स्वास्थ्य केंद्र  तालोद, ब्लॉक खारवा कला की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मंजुला शर्मा की  2 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है ।

https://chat.whatsapp.com/KWFoNgA4EMw9VmZMGJmx5l

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|