News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 31 जनवरी 2022/ जिले में एक करोड़ 64 लाख रूपए जिला खनिज फंड के रूप में उपलब्ध हैं जो जनहित के कार्यों में खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशित किया कि अधिकारी जनहितकारी योजनाओं के प्रस्ताव भेजे। उक्त राशि का उपयोग जनता के हित में किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी सोमवार को आयोजित बैठक में दी गई। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि खनिज रॉयल्टी का 10 प्रतिशत जिला खनिज फंड के रूप में एकत्रित किया जाता है। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक मशीनरी उपलब्धता या आंगनवाड़ियों में जरूरी वस्तुओं तथा अन्य कार्यों में जिला खनिज फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। जिन कार्यों के लिए शासन से राशि आवंटित नहीं है, उन कार्यों के लिए खनिज फंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

https://chat.whatsapp.com/KWFoNgA4EMw9VmZMGJmx5l
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|