नवागत एस पी अभिषेक तिवारी ने किया पदभार ग्रहण, जानिए रतलाम को लेकर क्या रहेंगी आगामी रणनीतियां….

0
फाइल फोटो

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

जिले के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी में मंगलवार शाम को रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया । पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने उन्हें चार्ज सौंपा। नवागत पुलिस अधीक्षक तिवारी मंगलवार शाम करीब 5:15 रतलाम पहुंचे । यहां पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एएसपी इंद्रजीत सिंह बाकरवाल, एएसपी सुनिल पाटीदार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने नवागत पुलिस अधीक्षक को ऑफिस का भ्रमण कराकर जानकारी दी। इसके बाद नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने चार्ज लिया।

जानिए रतलाम को लेकर क्या रहेंगी आगामी रणनीतियां:-

जिले के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मंगलवार को रतलाम में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा की। माफिया अभियान, यातायात समस्या, अपराधों पर नियंत्रण सहित अन्य विषयों पर नए एसपी ने खुलकर अपनी बात रखी ।

https://chat.whatsapp.com/KWFoNgA4EMw9VmZMGJmx5l

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

नवागत एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुख्य पुलिसिंग हमेशा फील्ड पर रहने वाले आरक्षक को करनी पड़ती है। ऐसे में प्राथमिकता रहेगी कि जो भी आदेश हो, नीति हो, नियम बनाए जाएं वे पूरे अमले की अंतिम कड़ी के आरक्षक को भी स्पष्ट रूप से पता चले। ताकि इनका परिपालन सही तरीके से होना सुनिश्चित हो सके। नवागत कप्तान ने कहा कि वे अभी क्षेत्र और उसकी समस्याओं को समझेंगे और उसके बाद प्राथमिकताएं तय करेंगे।

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए आम जनता से फीडबैक सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को लोगों से फीडबैक लेने को प्रेरित किया जाएगा। ट्रैफिक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले शहर का भ्रमण कर परीस्थिति को समझेंगे। आम जनता को ही सबसे अधिक समस्या का पता होता है। उन्हीं के साथ चर्चा कर समस्या समझी जाएगी, और समन्वय बनाकर समस्या का हल निकाला जाएगा।

पुलिस अधीक्षक तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व एसपी गौरव तिवारी द्वारा प्रारंभ की गई गुंडो, बदमाशों के खिलाफ मुहीम आगे भी जारी रहेगी।

कम्युनिटी पुलिसिंग पर रहेगा बड़ा फोकस:- 

नवगात एसपी ने बालाघाट के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां एंटी नक्सली आपरेशन में भी मुख्य धुरी सामुदायिक पुलिसिंग रही। रतलाम में जहां इसकी आवश्यक्ता होगी, वहां इसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालाघाट में तो लोग नक्सल विचारों से दूर रहें, इसके लिए स्वास्थ, शिक्षा तक की व्यवस्था तक पुलिस करती थी। यहां भी आम जनता को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।