News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 3 फरवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रतलाम प्रवास के दौरान चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा संस्थापित अहिंसाग्राम पहुंचकर स्वयंसेवी संगठन कार्य का निरीक्षण किया। सजनप्रभा में वे महिला स्वयं सहायता समूह संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अहिंसा ग्राम की प्रशंसा करते हुए इसे मानव जीवन में परिवर्तन लाने का प्रकल्प बताया। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, संभाग प्रभारी कांतदेवसिंह, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी राव ने अहिंसा ग्राम का भ्रमण कर वहां निवासरत परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से संवाद कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। स्वागत कार्यक्रम में राव ने कहा कि मानव जीवन के निर्माण में वातावरण का बहुत महत्व होता है। अहिंसा ग्राम बेहतर वातावरण देकर यहां निवासरत परिवारों के जीवन का नवनिर्माण कर रहा है। इस प्रकल्प की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी। आरंभ में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं विधायक काश्यप ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रकल्प की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीबी से मुक्ति-विकास की युक्ति की थीम पर अहिंसा ग्राम बसाया गया है। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार प्रदर्शन अशोक तांतेड़ ने किया।
स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षक, प्रेरक एवं सलाहकार उपलब्ध कराएं|
सजन प्रभा सभागार में प्रदेश प्रभारी राव ने महिला स्वयं सहायता समूहों का सम्मान करते हुए प्रत्येक समूह को विधायक चेतन्य काश्यप की निधि से 5-5 हजार रूपए एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। राव ने कहा रतलाम में विधायक काश्यप महिलाओं के उत्थान के लिए अच्छा कार्य कर रहे है, लेकिन इन समूहों को यदि अच्छे प्रशिक्षक, प्रेरक और सलाहकार उपलब्ध करा दिए जाए, तो यह और उन्नति करेंगे। स्वयं सहायता समूह छोटे लोगांे को गरीबी से उठाकर सम्मानपूर्वक जीने का रास्ता दिखाने वाला प्रकल्प है। इसे जितना सशक्त बनाएंगे, देश में उतनी तरक्की होगी। सम्मान कार्यक्रम में विधायक काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत का मूलमंत्र दिया है और स्वयं सहायता समूह इसी कड़ी को आगे बढ़ा रहे है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा रतलाम में संचालित कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रभारी राव ने इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा रतलाम शहर की सभी 290 आंगनवाड़ियों को गोद लेने का पत्र सिन्हा को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत ने माना।


https://chat.whatsapp.com/Jfgl1Rwc8NYCuU0xP7SPDl
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




