रतलाम सीए ब्रांच के चुनाव संपन्न…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

द इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच के  वर्ष 2022-25 त्रिवार्षिकी मैनेजिंग कमेटी हेतु चुनाव न्यू रोड स्थित ब्रांच ऑफिस पर चुनाव अधिकारी चर्चिल जैन इंदौर की उपस्तिथि में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुऐ।

ब्रान्च चेयरमन दिपेन्द्र चोपड़ा और सचिव अमित वाच्छानी  ने बताया की 6 सदस्यीय कमेटी चुनाव हेतु 10 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 7 सदस्य चुनाव मैदान में बचे थे जिस हेतु 142 सीए सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया प्रिफ्रेंशियल वोटिंग के आधार पर हुए इस चुनाव में  अंकित बरमेचा, आकाश मित्तल, प्रणीता जैन, अंचल मूणत, मोहित श्रीमाल और अभिषेक रांका वीजय रहे |


https://chat.whatsapp.com/Jfgl1Rwc8NYCuU0xP7SPDl

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|