विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 की सूचना जारी…6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 04 फरवरी 2022/ विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 की सूचना जारी की गई है। 6 मार्च 2022 को होने वाले प्रवेश परीक्षा में 422 रिक्त सीटें है। परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।


https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


पीएचडी प्रवेश परीक्षा के पात्र आवेदक एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर 22 फरवरी 2022 तक शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते है। विलम्ब शुल्क के साथ 28 फरवरी तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएँगे। आवेदन शुल्क दो हजार रूपये तथा विलम्ब शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponlinevikram.gov.in पर उपलब्ध है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषय भी शामिल

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषयों को भी शामिल किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, केमिकल एवं एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय शामिल है। ल्लेखनीय है कि विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मध्य एमओयू कर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी की शुरूआत की गई थी।


https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|