News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 6 फरवरी 2022। भाजपा के पितृ पुरूष, संगठन शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 11 फरवरी को महाअभियान के रूप में होगी। अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठक हुई। इसे रतलाम-मंदसौर-नीमच जिले के प्रभारी शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ठाकरेजी ने ही मध्यप्रदेश से भाजपा में संगठन विस्तार के साथ-साथ संचालन कार्य हेतु आजीवन सहयोग निधि लेने की शुरूआत की थी, जिसे अब पूरे देश में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इस अभियान में हर बूथ से समर्पण निधि संग्रहित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने की। विधायक काश्यप ने कहा कि ठाकरेजी के शताब्दी वर्ष के दौरान भाजपा ने संगठन विस्तार के लिए पहले बूथ विस्तारक अभियान चलाया और समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ठाकरेजी की स्मृति में इस बार अभियान को समर्पण निधि का नाम दिया गया है। इसमें 100, 500, 1000, 2000, 5000, 10000 रूपए एवं इससे अधिक राशि प्राप्त कर कुपन प्रदान किए जाएंगे।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

काश्यप ने कहा कि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से राशि एकत्र करने के साथ-साथ पार्टी के शुभचिंतकों से भी सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान मंे पार्टी पदाधिकारी के साथ सभी मोर्चा के पदाधिकारी भी सक्रिय भूमिका निर्वाह करेंगे। काश्यप ने रतलाम जिले में अधिक से अधिक समर्पण निधि संग्रहित करने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।
इस दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्रसिंह, दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, रतनलाल लाकड़, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, जिलाध्यक्ष रामसिंह दरबार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकूल सोनी सहित मण्डल अध्यक्षगण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला समर्पण निधि संग्रह अभियान समिति गठित
जिला भाजपा सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 11 फरवरी से आरंभ होने वाले समर्पण निधि संग्रह अभियान के लिए रतलाम जिले हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है, इसमें जिला संयोजक प्रदीप चौधरी, सहसंयोजक जयवंत कोठारी बनाए गए है। सदस्य के रूप में शांतिलाल पाटीदार, किशोरीलाल कसेरा, संजय बंटी पितलिया, मंगल लोढा एवं डॉ. विजय चारेल शामिल किए गए है। सांसद सुधीर गुप्ता, गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना एवं पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत समिति के पदेन सदस्य रहेंगे।
4 दिन में पूर्ण करें बूथ विस्तारक अभियान
भाजपा की जिला बैठक में बूथ विस्तारक अभियान की मण्डलवार समीक्षा की गई। अभियान के संभाग आईटी प्रभारी सोमेश पालीवाल ने अब तक हुए कार्य की जानकारी दी। बैठक में सभी मण्डलों में बूथ विस्तारक अभियान का कार्य 4 दिनों मंे पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। मण्डल अध्यक्षगण ने अपने-अपने मण्डल में हुए कार्य की जानकारी दी।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




