होटलों, कार्यालयों आदि के मध्य होगी सबसे स्वच्छ कौन प्रतियोगिता

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 07 फरवरी 2022/ स्वच्छता के प्रति जागरूकता और आम जनमानस में स्वच्छता के लिए गहरी पैठ बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शहर में सबसे स्वच्छ कौन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि शहर की होटलों, रेस्टोरेंट, वार्डों, मोहल्लों, शासकीय कार्यालयों और ऐसे तमाम क्षेत्रों के मध्य सबसे ज्यादा स्वच्छ कौन प्रतियोगिता आयोजित की जाकर उनको सबसे स्वच्छ रेस्टोरेंट्स, सबसे स्वच्छ कार्यालय जैसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त, सिटी एसडीएम तथा सहायक संचालक टीएनसीपी की एक समिति भी गठित की गई है जो प्रतियोगिता आयोजन से लेकर निर्णय तक समस्त प्रक्रिया संपादित करवाएगी। प्रतियोगिता के संबंध में कार्रवाई इसी सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|