श्री परशुराम विहार योजना के साठ भूखंड की बीड खोली गई

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 08 फरवरी 2022/ रतलाम विकास प्राधिकरण की सैलाना रोड पर विकसित श्री परशुराम विहार के विभिन्न वर्गों के लिये 60 भूखंडों के क्रय हेतु बोलीदाताओं ने ऑनलाइन बोलियां प्रेषित कीं थी।

ज्ञातव्य है कि प्राधिकरण ने श्री परशुराम विहार योजना के साठ भूखंड के विक्रय हेतु एमपी ऑनलाइन द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की थी। 14 जनवरी से प्रारंभ की गई बोली आमंत्रण प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रही एवं 7 फरवरी को अपरान्ह समस्त प्राप्त बोलियों की टेक्निकल एवं फाइनेंसियल बिड को खोला गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त बोलियों के संबंध में शीघ्र आगामी कार्यवाही की जाएगी।

https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

इस अवसर पर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े, एसडीएम शुक्ला, कार्यपालन यंत्री जे.के. मीणा, सहायक यंत्री भावेश पाटिल, सम्पदा अधिकारी पूजा भाटी, वरिष्ठ लिपिक राजेश उपाध्याय, नीता इसरानी, अंजली शर्मा सहित प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बोलीदाता उपस्थित रहे।