News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 9 फरवरी 2022 कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब वे शासकीय बैठक लेने के लिए पिपलोदा जा रहे थे तो रास्ते में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को देखकर तत्काल गाड़ी रुक वाई घायल की जान बचाने के लिए समय के दृष्टिगत कलेक्टर ने अपने वाहन में लोगों की मदद से घायल को सवार कराया और तत्काल सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया घटना 9 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है जब कलेक्टर पिपलोदा जनपद पंचायत में शासकीय अमले की बैठक लेने जा रहे थे तब उन्होंने रास्ते में लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति को घायल पड़े सड़क पर देखा उसे तत्काल अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल भर्ती कराया उसके बाद कलेक्टर पिपलोदा रवाना हुए सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि घायल को रतलाम रेफर किया गया है| बताया कि घायल व्यक्ति सैलाना के पास भीलो की खेड़ी गांव का रहने वाला है|


https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





