News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 10 फरवरी 2022/ शासकीय आईटीआई परिसर रतलाम में 11 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा पात्र युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।
आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष आयु के केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कंपनी प्रा वर्ष 2016 से 2021 की अवधि के 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा दसवीं तथा 60 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई के उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंट टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस, ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक तथा ऑटोमोबाइल पदों के लिए भर्ती करेगी।
https://chat.whatsapp.com/IzwzhAR1puzDS3xWSSBJrC
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

चयनीत युवाओं को 20100 रूपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कैंटीन, डॉरमेट्री सुविधाएं, सब्सिडाइज्ड रेट पर मिलेंगी। रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से होगा। इच्छुक युवा अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, कक्षा दसवीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण की मार्कशीट छायाप्रति साथ लावे।