14 फरवरी मातृ -पितृ पूजन के उपलक्ष्य में कालिकामाता मंदिर के गरबा प्रांगण में भव्य एवं भाव पूर्ण मातृ पितृ पूजन का आयोजन हुआ…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में….
1)प्रसिद्ध भगवताचार्य राम मिलन शास्त्री ,
2)ज्ञानी मान सिंह (गुरु सिंध महासभा न्यू रोड सिक्ख गुरुद्वारा)
3)विजेंद्र गोठी (विभाग प्रचारक ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
4) साध्वी सुशीला दीदी
5)ओम प्रकाश त्रिवेदी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मलखम्ब प्रशिक्षक)
6)पुष्पेंद्र जोशी (अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज)
7)राकेश कुशवाह (जिला प्रचारक)
8) प्रवीण भाई तोगड़िया(पंचेड़ आश्रम)
मंचासीन रहे .
विभाग प्रचारक गोटी ने कहा कि मातृ पितृ पूजन एक ऐसी सार्थक पहल है जो समाज में लोगों में अध्यात्मिकता धर्म प्रेम रूपी संस्कृति के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाती हैं साथ ही उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण और संस्कार का एक अहम आधार स्तंभ के रूप में बतलाया

ज्ञानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा सेवा संघ द्वारा किए जा रहे हैं मातृ पितृ पूजन जैसे पुनीत कार्य में हर समाज के हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना चाहिए तथा इस पुनीत सेवा अवसर से ही हमारी संस्कृति और समाज के हित की रक्षा हो सकती है पाश्चात्य संस्कृति के प्रति उन्होंने अपना आक्रोश जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुछ युवा पीढ़ी का पाश्चात्य संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ रहा हैं ऐसे में युवा सेवा संघ द्वारा किए जा रहे मातृ पितृ पूजन मील के पत्थर के रूप में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है

रतलाम जिले में विगत वर्ष 2007 से योग वेदांत सेवा समिति , युवा सेवा संघ , महिला उत्थान मंडल संयुक्त रूप से मिलकर रतलाम शहर ही नहीं रतलाम के ग्रामीण अंचलों में प्रति फरवरी मास में इस प्रकार के आयोजन करते हैं तथा हजारों की संख्या में लोग इसमें सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते आ रहे हैं इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में अध्यात्म धर्म और अपने माता पिता के प्रति लोगों का समर्पित भाव प्रेम और सामंजस्य बना रहे संस्कृति के रक्षार्थ के लिए यह अनूठा कार्य किया जाता है

रतलाम के स्थानीय कालका माता मंदिर पर 13 फरवरी 2022 को सायंकाल मातृ पितृ पूजन का वृहद आयोजन किया गया जिसमें लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने सम्मिलित होकर अपने माता-पिता का पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया आयोजन के पूर्व मुख्य अतिथियों का स्वागत दीप प्रज्वलित किया गया तथा सभी ने इसकी हृदय से प्रशंसा की कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|