News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 15 फरवरी 2022/ दायित्व का निर्वहन नहीं करने और अत्यंत खराब कार्य प्रगति के दृष्टिगत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक मोहनलाल सासरी तथा सहायक परियोजना समन्वयक के.एल. डोडियार का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विस्तृत आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त एस. धनराजू द्वारा भी सासरी की खराब प्रगति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। बताया गया है कि कलेक्टर द्वारा दोनों अधिकारियों को बैठकों में लगातार निर्देशित किए जाने के बाद भी कई घटकों में प्रगति अत्यंत ही खराब रही है। इनके कार्य से जिले की रैंकिंग खराब हो रही है, उनके द्वारा कार्य में रुचि भी नहीं ली जाती है।

https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





