मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क हादसों में निधन पर किया शोक व्यक्त…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

शिवपुरी जिले में पिकअप पलटने से 4 और रतलाम में सड़क दुर्घटना में हुआ 4 व्यक्तियों का निधन

रतलाम 15 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से पश्चिम बंगाल के 4 श्रमिकों और रतलाम में हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान के चार नागरिकों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजन को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने शिवपुरी जिला प्रशासन को घटना में घायल श्रमिकों के समुचित इलाज के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|