यातायात व्यवस्था के लिए ग्राहक पंचायत ने की एसपी अभिषेक तिवारी से मुलाकात, जागरूकता साहित्य भेंटकर ग्राहक समस्याओं पर की चर्चा…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, 15 फरवरी 2022। ग्राहक पंचायत की रतलाम शाखा के सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से मुलाकात कर ग्राहकों की समस्याओं पर चर्चा की। ग्राहक पंचायत द्वारा बताया गया कि शहर में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामग्री रखने के कारण ग्राहकों को पार्किंग की जगह नहीं मिल रही है। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर आगे तक सामग्री रखने से चौड़ी सड़कें भी संकरी गलियों में बदल गई है। ऐसे में ग्राहकों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं, जिससे शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही आग्रह किया कि मोबाइल के उपयोग को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए, ताकि ऑनलाइन फ्रॉड से बचा जा सके, इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा सभी को जागरूक किया जाना चाहिए। साथ ही जनसामान्य को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी जानी चाहिए।

ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी भी एसपी अभिषेक तिवारी को दी। इसके साथ ही ग्राहक पंचायत की आगामी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि समाज के जरूरतमंद युवाओं को आईटीआई में तकनीकी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। ग्राहक पंचायत के जिला मीडिया प्रभारी हेमंत भट्ट ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने ग्राहकों की जागरूकता के लिए प्रकाशित साहित्य भेंट किया। वहीं ग्राहक पंचायत के जिला पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को एक पौधा भेंट किया। 

नगर सचिव सत्येंद्र जोशी, नगर कार्यकारिणी के राजेश भार्गव, महिला आईटीआई के प्राचार्य अमिताभ श्रीवास्तव, प्रशिक्षण प्रभारी केएस गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भेंट के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा, वहीं साहित्य का उपयोग योजना बनाकर जागरूकता के लिए क्रियान्वयन किया जाएगा।


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|