संत रविदास ने दिया मानवता का संदेश, संत रविदास जयंती के अवसर कार्यक्रम हुए आयोजित…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 16 फरवरी 2022/  संत रविदास जयंती के अवसर पर 16 फरवरी को रतलाम जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय बरबड़ विधायक सभागृह पर आयोजित हुआ जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत ने सदैव दीन-दुखियों की सेवा तथा मानवता का संदेश दिया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मौजूद थे। अध्यक्षता राजेंद्रसिंह लुनेरा ने की, विशेष अतिथि ओमप्रकाश बोरिया थे। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल.आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम राजेश शुक्ला, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, उपसंचालक पशु चिकित्सा डा. आर.के. शर्मा, संयोजक ट्राइबल  पारुल जैन, अजाक्स के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी, अनुसूचित जाति वर्ग के समाजजन तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभाओं को तथा उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विधायक ग्रामीण दिलीप मकवाना ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत ने सदैव कर्म को प्रधानता दी है, बिना कोई भेदभाव के मानव सेवा को सर्वोपरि बताया है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर मानव  सेवा के भाव को सदैव अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के संबंध में राज्य शासन की नीति का जिक्र करते हुए मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ अनुसूचित वर्ग को प्राप्त हो रहा है। योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठा है।राजेंद्रसिंह लुनेरा ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के कर्म को प्रेरणादायक बताया। कर्म भाव से प्रेरणा लेकर मानव सेवा को आत्मसात करने की बात कही।अनुसूचित जाति मोर्चा के ओमप्रकाश बोरिया ने भी अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|