News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
जिला प्रशासन द्वारा जिले के आलोट में करोड़ों रुपए मूल्य की भूमि शासकीय घोषित की गई है। जिसका उपयोग संभवत आलोट में आमजन के हित में बस स्टैंड निर्माण के लिए किया जा सकेगा। कलेक्टर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में आलोट शहर के मध्य में स्थित 10 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को शर्तों के उल्लंघन और उपयोग परिवर्तन पर शासकीय घोषित कर दिया गया है।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा निर्णय में जिले के आलोट की 10.22 हेक्टेयर भूमि को शासकीय घोषित किया गया है। उक्त भूमि का मूल्य करोड़ों रुपए में है। बताया गया है कि भूमि पूर्व समय में जिनिंग फैक्ट्री संचालन के लिए दी गई थी।
कलेक्टर द्वारा उक्त भूमि के संबंध में कब्जेदार द्वारा शर्तों के उल्लंघन, बगैर सक्षम अनुमति भूमि उपयोग परिवर्तन करने पर मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 182 के तहत भूमि सर्वे नंबर 521, 522, 523, 524, 525, 526, 527, 528, 562 को शासकीय घोषित किया गया है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





