News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
- प्लेटफार्म पर पुलिस ने युवक का बैग चेक किया तो मिले आधा किलो सोने के जेवर
- पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को सौंपा मामला
- लगभग 490 ग्राम सोने के आभूषण बरामद
जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब आधा किलो सोने के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने युवक को पकड़ा है।युवक से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम की एक फर्म के यह आभूषण हैं, जो मुंबई से पॉलिश कर वापस रतलाम लाया था।
जीआरपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक निवासी पुष्पेंद्र जाट को आज सुबह चेकिंग के दौरान बैग दिखाने को कहा गया तो आरोपी युवक की चेकिंग कराने से इनकार करने लगा। शक होने पर टीम ने जब बैग चेक किया तो उसमें से बिना बिल और कागजात के 490 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में युवक ने इन आभूषणों को पॉलिश करवा कर मुंबई से लाना बताया है। जांच अधिकारी जेएल अहिरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला जीएसटी और आयकर की चोरी का है। आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी और आयकर विभाग इंदौर को इस मामले की सूचना कर दी गई है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





