News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
- राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की पत्रकारों से चर्चा
- रतलाम में बोले- 2023 का चुनाव आखिरी, ईमानदारी से नहीं लड़े तो कांग्रेस वापस नहीं आने वाली, वर्कर भी नहीं मिलेगा
- भगवान राम को बेच रही भाजपा आरएसएस, विहिप और बजरंग दल
- उमा शराबबंदी की बात करती हैं, प्रज्ञा इसे आयुर्वेदिक दवा बताती हैं
- हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं
- महिलाओं के आरक्षण के लिए सबसे पहला कानून भी कांग्रेस ही लाई थी, जिसे भाजपा ने लागू नहीं किया और अब भी वो राज्यसभा में लंबित है
- शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा किनारे डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का दावा किया गया है, लेकिन जब मैंने (दिग्विजयसिंह ने) नर्मदा परिक्रमा की तो मात्र 3 पौधे जीवित मिले
- राजनीति और धर्म अलग-अलग, राजनीति के लिए धर्म का उपयोग ठीक नहीं
- गुजरात में शराबबंदी पर भी आप जो ब्रांड चाहते है वो आपके घर 10 मिनट में पहुँच जाएँगी

राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आखिरी चुनाव है 2023 का मैं बता देता हूं आपको, अगर आप ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए आप सब, फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली, वर्कर नहीं मिलेगा आपको काम करने वाला’।
दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह रतलाम सर्किट हाउस में थे। उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग गुट बनाकर खड़े थे। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा- सभी अलग-अलग खड़े हैं। इससे काम नहीं चलेगा। हर ग्रुप अलग मिलेगा, मेरा सिर खपाना भी बेकार है। कमलनाथ भी कुछ नहीं कर पाएंगे। आप लोग आमने-सामने बात करने को तैयार नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने इस चर्चा का VIDEO बना रहे कार्यकर्ताओं को भी डांटा।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, संघ, विहिप और बजरंग दल भगवान राम को बेच रहे हैं। धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए। कांग्रेस कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगती।
हिजाब वाले मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर धर्म की परंपरा और अपनी मान्यताएं होती हैं। कोई घूंघट निकालता है, कोई सिर ढंकता है। पर्दा करता है। हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं। जब भी हम सरकार से हिसाब-किताब की बात करते हैं, तो वह हिजाब की बात करते हैं। यह ठीक नहीं है। सांप्रदायिक सद्भावना जरूरी है।
मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में उमा भारती शराबबंदी की बात करती हैं। साध्वी प्रज्ञा इसे आयुर्वेदिक दवा बताती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराबबंदी पर कुछ और बोलते हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा में ही विरोधाभास है।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, आलोट विधायक मनोज चावला, आदि भी मौजूद थे।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





