News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 22 फरवरी 2022/ कलेक्टर गाइड लाइन वर्ष 2022-23 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार शाम संपन्न हुई । बैठक में विधायक चैतन्य काश्यप, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, जिला पंजीयक अमरीश नायडू, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंजीयक द्वारा प्रस्तुत की गई गाइड लाइन में प्रस्तावित दरों की गहन समीक्षा विधायक काश्यप तथा कलेक्टर पुरुषोत्तम द्वारा की गई जिसमें पाया गया कि जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा तैयार की गई प्रस्तावित दरें युक्तियुक्त ढंग से नहीं है, आवासीय तथा व्यावसायिक भूमियों के मूल्य वृद्धि संबंधी प्रस्ताव सुसंगत नहीं है। जिला पंजीयक को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र अनुसार प्राथमिकता देते हुए मूल्य वृद्धि दरों को पुनः निर्धारित किया जाए और आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार दरें निर्धारित की जाए। जो भी दरें प्रस्तावित हो, उनका आधार स्पष्ट होना चाहिए।
विधायक काश्यप ने कहा कि प्रस्तावित गाइड लाइन में विभिन्न क्षेत्रों के बीच मूल्य दरों में बहुत ज्यादा अंतर है जो युक्तियुक्त ढंग से नहीं है। नगर निगम क्षेत्र और शहर के समीपवर्ती क्षेत्रों के भूमि मूल्यों का पुनः आकलन करते हुए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किए जाएं। अन्य क्षेत्रों में भी वास्तविकता के आधार पर दरें निर्धारित की जाए।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





