रतलाम जिले के लिए उपलब्धि

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में फ्लोरोसिस से प्रभावित

लोगों की जांच जिला चिकित्सालय में प्रारम्भ

रतलाम 23 फरवरी 2022/ रतलाम जिले में राष्ट्रीय फ़लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फ्लोरोसिस प्रभावित लोगों की जांच किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जिला फ्लोरोसिस कंसलटेंट डॉ. एम.डी. भारती ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम लैब में अहमदाबाद के इंजीनियरों द्वारा नया आयन मीटर इंस्टॉल कर दिया गया है। इसके माध्यम से फ्लोरोसिस प्रभावित लोगों की जांच हो सकेगी।

डॉक्टर भारती ने बताया कि रतलाम जिले के करीब 275 ग्राम फ्लोराइड से प्रभावित हैं जिसमें इन ग्रामों के लोगों की जांच के लिए मरीज के यूरिन का सैंपल लिया जाएगा एवं इसमें फ्लोराइड उपस्थित पाए जाने की दशा में जल स्त्रोत की जांच की जाएगी। इस अवसर पर 8 से 10 नमूनों की जांच की गई। नया आयन मीटर इंस्टॉलेशन के समय जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, लैब टेक्नीशियन दुष्यंत पुरोहित, सुनील कुमावत, थॉमस वर्गीस एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|