टूटी रेल पटरी को देखकर अपने लाल कपड़ा से इशारा कर मालगाड़ी रूकवाया, जानिए क्या पूरा मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

टूटी रेल पटरी को देखकर अपने लाल कपड़ा से इशारा कर मालगाड़ी रूकवाकर एक बड़ी संभावित दुर्घटना को रोकने वाले राकेश भाई बारिया, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रूपए नकद पुरस्का र से सम्मानित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नागदा-गोधरा मेन लाइन खंड मेंदिनांक 21.02.2022 को मंगल महूड़ी एवं ऊसरा खंउ में किमी 521/12 के पास के गांव का एक व्‍यक्ति जिसका नाम राकेश भाई बारिया है, अपनी बकरियॉं चरा रहे थे। इसी दौरान रेल पटरी से एक तेज आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो डाऊन लाइन की पटरी टूटी पड़ी थी। कुछ ही देर बाद उसे गाड़ी की सीटी सुनाई दी। उसने तत्‍काल दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अपने पास उपलब्‍ध लाल रंग के कपड़े को लेकर टूटी पटरी से थोड़ी दूर जाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। संबंधित ट्रेन के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को खड़ी की तथा वहॉं कि वास्‍तविक स्थित से अवगत होकर इसकी सूचना कंट्रोल एवं संबंधित अधिकरियों का दी। इस प्रकार राकेश ने गाड़ी संख्‍या डब्‍ल्‍यूसीएसजी डाऊन गुड्स ट्रेन को रूकवाने का कार्य किया । यदि इनके द्वारा सूझबूझ से तत्‍परतापूर्वक गाड़ी को रूकवाने की कार्यवाही नहीं की गई होती तो एक बड़ी एवं गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्‍ता ने इस बड़ी घटना का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए राकेश को मंडल कार्यालय में बुलाकर उनसे चर्चा की तथा उनके इस उत्‍कृष्‍ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप ने बहुत अच्‍छा काम किया और यदि भविष्‍य में भी अपने कार्य के दौरान रेल पटरी के आस-पास कोई अनियमितता मिले तो इसकी सूचना स्‍टेशन मास्‍टर या ट्रैक पर कार्य करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को दें ताकि उस पर तुरंत संज्ञान लिया जा सके। साथ ही साथ अपने गांव के अन्‍य लोगों को भी इसके बारे में बताएं।

गुप्‍ता द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले राकेश भाई बारियों को पांच हजार रूपए का नकद पुरस्‍कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक के अतिरिक्‍त वरिष्‍ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर(पश्चिम) भी उपस्थित रहे।