News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की गई सीए इंटरमीडिएट (ओल्ड और न्यू सिलेबस) परीक्षा के परिणाम आईंसीएआईं द्वारा शनिवार को घोषित किये गए ।
रतलाम ब्रांच के सिकासा चेयरमैन सीए मोहित श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया की सिद्धि जैन 543, आर्ची अजमेरा 524, केशव मोदी 512, ईशा अग्रवाल 511, सृष्टि संघवी 486, ख़ुशी मूंदड़ा 476, चहेती गर्ग 473 एवं प्रसन्न गेलड़ा ने 462 अंक के साथ दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त की तथा केतन भटेवरा 222, हिमांशी मूंदड़ा 216, रीद्धि मेहता 209 प्रांजल मालवी 209, समीक्षा मोगरा 205, हर्ष गाँधी 202 एवं वीरुपाक्ष शर्मा ने 201 अंक के साथ एक ग्रुप उतीर्ण किया ।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
रतलाम शहर के छात्र एवं छात्राएं पुरे देश में प्रत्येक परीक्षाओ में शहर का नाम रोशन करते रहे है। इस बार भी सभी की कड़ी मेहनत और लगन से शहर का नाम सुर्खियों में है। रतलाम ब्रांच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा, वाईस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन, सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका, ट्रेजरार सीए आकाश मित्तल एवं मैनेजिंग कमेटी के मेंबर सीए अंचल मूणत ने सभी विद्यार्थियों को ब्रांच की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की l
रतलाम शहर में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप में एक साथ परीक्षा देने वाले कुल 54 में से 15 परीक्षार्थी ने दोनों ग्रुप और 12 परीक्षार्थी ने एक ग्रुप पास किया तथा प्रथम ग्रुप में परीक्षा देने वाले कुल 39 में से 7 परीक्षार्थी ने सफलता हासिल की, साथ ही द्वितीय ग्रुप में परीक्षा देने वाले कुल 32 में से 7 परीक्षार्थी ने सफलता प्राप्त की l

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




