News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 02 मार्च 2022/ समर्थन मूल्य पर खरीदी के दृष्टिगत जिला उपार्जन समिति की बैठक कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई जिसमें गेहूं तथा चने के उपार्जन केंद्रों के निर्धारण पर चर्चा की गई एवं कृषक पंजीयन में परिलक्षित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी, उपायुक्त सहकारिता सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक जैन, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक शर्मा, वेयरहाउस प्रबंधक विपिन लाड़, सचिव मंडी मानसिंह मुनिया, आजीविका मिशन सहायक प्रबंधक नरेश भाल उपस्थित थे।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि पिछली बार समर्थन मूल्य की खरीदी में जिन वेयरहाउस केंद्रों की शिकायतें प्राप्त हुई है उनकी जांच की जाए। जहां की शिकायतें हैं वहां केंद्र स्थापित नहीं किए जाएं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की विपणन संघ से विगत वर्षों की बकाया राशि नहीं मिलने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|