विधायक चेतन्य काश्यप ने करमदी में किया सामूदायिक भवन का लोकार्पण….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

रतलाम, 01 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप ने ग्राम करमदी के रहवासियों को सामूदायिक भवन की सौगात दी। उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर ग्राम की मंदिर समिति द्वारा आयोजित १५ फीट शिवलिंग निर्माण के कार्य का भूमि पूजन भी किया।

काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के प्रति चिंतित है। करमदी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर सामूदायिक भवन में किचन शेड के निर्माण में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। आरंभ में सरपंच विनोद वर्मा ने मांग पत्र प्रस्तुत किया। ग्रामवासियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमन्त राहौरी ने किया। आभार प्रदर्शन ग्राम सचिव भेरूलाल मुनिया ने किया। 

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|