स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक संपन्न, 5 और 6 मार्च को होंगी छोटू भाई की बगीची में व्याख्यानमाला आयोजित…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक गत दिवस राजस्व कॉलोनी में आयोजित की गई ।इसमें समिति द्वारा 5 और 6 मार्च को छोटू भाई की बगीची में व्याख्यानमाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नगर के हर श्रेणी से प्रबुद्ध नागरिक इस व्याख्यानमाला में आ सकें, इसके लिए विस्तृत योजना बनाई गई। इस हेतु डॉक्टर, सीए,व्यापारी, अधिवक्ता,सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता,युवा नेतृत्व वाले सामाजिक संगठन आदि की अलग-अलग श्रेणियां बनाकर इनसे संपर्क और निमंत्रण की जवाबदारी समिति के सदस्यों में बांटी गई।

इस व्याख्यानमाला में महिला सशक्तिकरण केंद्रीत विषय होने के साथ-साथ महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु विभिन्न महिला संगठनों के साथ बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विंपी छाबड़ा ने की । सचिव डॉक्टर हितेश पाठक ने आमंत्रण पत्र का प्रारूप समस्त सदस्यों के सामने रखा ।समिति सदस्य डॉक्टर पदम् घाटे , अनुज छाजेड़,गोपाल मजावदिया, अनुराग लोखंडे, नितिन फलोदिया, सुनील दुबे, सुनीता छाजेड, वैदेही कोठारी ,प्रवीण रामावत, अनुज शर्मा ,विकास बडोले,सुरेश वर्मा, वैभव उपाध्याय,पंकज भाटी उपस्थित रहे।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|