आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहर में 5 तथा 6 मार्च को होंगे कैंप आयोजन

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

रतलाम 04 मार्च 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर के पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वृहद स्तर पर पहल की जा रही है। इस कड़ी में 5 तथा 6 मार्च को रतलाम शहर में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप आयोजन अंबेडकर भवन पोलोग्राउंड के पास सदा कम्युनिटी हॉल अलकापुरी पर आयोजित होंगे।

यह कैंप मेगा स्तर पर होंगे जिनमें सूची में पात्र व्यक्ति उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम राजेश शुक्ला द्वारा एक बैठक भी आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित उक्त बैठक में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, उपायुक्त विकास सोलंकी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। इसके लिए नगर निगम कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओ का दल गठित किया गया है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|