News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 04 मार्च 2022/ वर्ष 2022-23 के लिए रतलाम जिले की अचल संपत्तियों की दरों के निर्धारण हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में 4 मार्च को संपन्न हुई। बैठक में उप समितियों द्वारा प्रस्तावित रतलाम, जावरा, आलोट, सैलाना की अचल संपत्तियों, अनंतिम गाइड लाइन दरों का अनुमोदन किया गया। अनंतिम गाइड लाइन दरें जनसामान्य के अवलोकन तथा सुझाव के लिए उपपंजीयक कार्यालयों में भौतिक रूप से उपलब्ध रहेंगी।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

जिले में स्थित संपत्तियों में 1 अप्रैल से 19 प्रतिशत की औसत वृद्धि प्रस्तावित की गई है। उक्त दरे आमजन के सुझाव के लिए 4 मार्च से अवलोकन हेतु समस्त पंजीयन कार्यालय में उपलब्ध है। आमजन अपने सुझाव आगामी 8 मार्च की शाम 4:00 बजे तक जिला पंजीयक तथा उपपंजीयक कार्यालय में दे सकते हैं। उसके उपरांत अनुमोदन के लिए भोपाल प्रेषित कर दी जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ पंजीयक डॉ. अमरीश नायडू उपस्थित थे। बताया गया कि वर्ष 2022-23 के तहत 1758 शहरी लोकेशन तथा 1419 ग्रामीण लोकेशन के लिए दरें प्रस्तावित की गई। मुख्य वाणिज्यिक मार्गों में आवासीय तथा व्यवसायिक दरों को एक समान किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में संपदा 2 की तैयारी भी चल रही है जिसके अंतर्गत गाइड लाइन की लोकेशन जियो टैगिंग की जा रही है। उसकी सुविधा अनुसार समान दर वाली आसपास की लोकेशन को आपस में मर्ज किया गया है प्रस्तावित गाइड लाइन वर्ष 2022 में कुल प्रविष्ठियों की संख्या 905 बची है। नई गाइड लाइन में रतलाम के प्लानिंग एरिया तथा नान प्लानिंग एरिया की लोकेशन में 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। मर्जर के बाद 80 नई लोकेशन बनाई गई है। ऐसी लोकेशन जिन की दरें पास की लोकेशन की तुलना में कम है उन्हें पास की लोकेशन के बराबर करने के लिए युक्तियुक्तकरण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्लाट के न्यूनतम रेट 1000 रूपए प्रति वर्ग मीटर तथा व्यवसायिक रेट 2000 रूपए प्रति वर्ग मीटर किए जा रहे हैं।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




