News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 5 मार्च 2022। रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस.भदौरिया 6 मार्च रविवार को रतलाम जिले के दौरे पर रहेंगे। भदौरिया जिले के गणमान्य नागरिकों भेट करेंगे तथा पार्टी द्वारा चलाये जा रहे समर्पण नीधि संग्रह अभियान की समीक्षा करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा उनके साथ रहेंगे। रतलाम में शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा क्षेत्र में सांसद सुधीर गुप्ता, आलोट क्षेत्र में सांसद अनिल फिरोजिया एवं पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत उपस्थित रहेंगे।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि भदौरिया प्रातः 7 बजे स्थानीय विश्राम गृह पहूंचेंगे। प्रातः 10 बजे विश्राम गृह पर शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। प्रातः 11.30 बजे रतलाम से जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे जावरा विश्राम गृह पर आगमन के पश्चात् गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30 बजे जावरा से ताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर दो बजे ताल आगमन के पश्चात आम्बेडकर मांगलिक भवन ताल मे गणमान्य नागरिकों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे ताल से आलोट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3.30 बजे आलोट पहुंचकर स्थानीय विश्राम गृह मे गणमान्य नागरिकों से भेट करेंगे। प्रभारी मंत्री भदौरिया दोपहर 4 बजे आलोट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



