7 मार्च को आयोजित होगा अन्न उत्सव

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

रतलाम 05 मार्च 2022/ जिले सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया है कि सभी उचित मूल्य दुकानों पर आवंटन अनुसार खाद्यान्न का प्रदाय सुनिश्चित किया जाए।

जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने बताया कि जिले की 464 उचित मूल्य दुकानों पर 7 मार्च को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव आयोजित किया जाएगा तथा 59 उचित मूल्य दुकानों पर 8 मार्च को अन्न उत्सव आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत पात्र परिवारों को रियायती दर पर नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाएगा।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


अन्न उत्सव आयोजन के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पात्र हितग्राहियों से फीडबैक फार्म भी भरवाए जाएंगे। जिले में उक्त आयोजन के मानिटरिंग हेतु सहायक संचालक पी.एल. राय खाद्य संचालनालय भोपाल को नियुक्त किया गया है। उपभोक्ताओ को राशन प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई उत्पन्न हो तो जिला स्तरीय पीडीएस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमां 07412-270414 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|