जीव मैत्री परिवार ने बहुमान स्वरूप दीक्षार्थियों से गौवंश को करवाया छप्पन भोग

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

रतलाम,6 मार्च। यथा नाम, तथा गुण को चरितार्थ करते हुए जीव मैत्री परिवार ने रविवार को खेतलपुर गोपाल गौशाला में अनूठा आयोजन किया। इसमें आगामी मई माह में दीक्षा ग्रहण कर सांसारिक वैभव को त्यागने वाले दीक्षार्थीगणों से गौवंश को छप्पन भोग कराया गया। दीक्षार्थीगण ने आर्शीवचन में कहा कि एक परिवार के रूप में वर्षों पहले जीव दया की जो शुरूवात हुई थी,उसने आज वटवृक्ष का रूप ले लिया है।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


रतलाम निवासी वल्लभ सकलेचा, उनकी पत्नी वर्षा सकलेचा और पुत्री केजल सकलेचा 21 मई को अहमदाबाद में दीक्षा अंगीकार करने वाले है, जबकि बालमुमुक्षु ईशान कोठारी 26 मई को रतलाम में दीक्षा लेंगे। इन सभी दीक्षार्थियों का जीव मैत्री परिवार ने बहुमान किया। परिवार द्वारा आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में दीक्षार्थी वल्लभ सकलेचा ने कहा कि जीव मात्र के प्रति कल्याण की भावना ही लोक-परलोक को सुधारती है। उन्होंने जीवन में निंदा छोडकर त्याग की और अग्रसर होने का आव्हान किया।

जीव मैत्री परिवार के प्रकाश लोढा एवं दीपक कटारिया ने बताया कि बीते पन्द्रह वर्षों से जीव दया का क्रम चल रहा है। इस प्रकल्प का संचालन आज चार गौशालाओं मंे नियमित रूप से किया जा रहा है। परिवार के सदस्य रात्रि कालीन श्वान सेवा भी करते है। जीव चिकित्सा में भी सभी सदस्य अग्रणी है। आगामी दिनों में इसे और वृहद रूप देने का प्रयास किया जाएगा। छप्पन भोग के आयोजन में अणु मित्र मंडल, चन्द्रवीर परिवार, समकित परिवार, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य मित्र मंडल,ऋषभ गौ सेवा समिति, जीव मैत्री परिवार सैलाना,नामली का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन नवकारसी के साथ हुआ। इस दौरान अमृत जैन, रविन्द्र कोठारी, लोकेश मेहता, मनीष पटवा, मनीष मालपानी, पंकज मेहता, विनय लोढा, रखब चत्तर, हेमंत संघवी, पियुष जैन, सुमित कटारिया, निखिल गांधी, धर्मेन्द्र रांका, अतुल दख, विजय लुनिया, यतीन्द्र तिवारी, आशीष कीमती, रविन्द्र गुगलिया, कमल मल्लारा, संदीप वोरा, हितेश वाघमार, अल्पेश नागौरी, अंतिम जैन, सुमित सुराना, संजय पुगलीया,पंकज बिलाला,अभिषेक लोढा एवं प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|