जिले की 99 मदिरा दुकानों का निष्पादन 29 समूहों में ई टेंडर के माध्यम से होगा

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) 

रतलाम 07 मार्च 2022/ रतलाम जिले की सभी 99 कंपोजिट देसी तथा विदेशी मदिरा दुकानों का निष्पादन 29 समूहों में ई टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी में बताया कि ई टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई टेंडर ऑफर सबमिट करने की तिथि तथा समय आगामी 10 मार्च अपराहन 1:00 बजे तक का रहेगा। ई टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 10 मार्च अपरान्ह 2:00 बजे रहेगा। जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि व समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक का रहेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त महलवाडा रतलाम से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|