News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
भोपाल/जावरा/ 7 मार्च 22/
लेबड़ -जावरा-नयागांव फोर लेन सड़क मार्ग में निरन्तर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय,क्षतिग्रस्त हिस्सो के मरम्मत व अनुबंध का पालन नही होने जैसे विभिन्न बिंदुओं की जांच व परीक्षण कर एक सफ्ताह में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।उस आधार पर ही कार्यवाही करेंगे।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

उक्त आश्य के निर्देश प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने रतलाम ,मंदसौर व नीमच के विधायकों के साथ हुई बैठक में दिए।बैठक में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा,सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया,दिलीप सिंह परिहार,दिलीप मकवाना,मनोज चावला व हर्षविजय गहलोत उपस्थित रहे। लेबड़ से जावरा व जावरा से नयागांव सड़क मार्ग में अनुबंध के आधार पर कार्य नही होने,दुर्घटना स्थलों के लिए कार्ययोजना नही बनाने जैसे विभिन्न बिंदुओं को लेकर विगत डेढ़ दशक से लगातार क्षेत्र के विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन व विभाग को शिकायत की जा रही है,विधानसभा में मुद्दे उठाए जा रहे है।जिसके फलस्वरूप लोक निर्माण मंत्री भार्गव की अध्यक्षता में विधयकों व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि लेबड़ से जावरा एवं जावरा से नयागांव फोर लेन सड़क योजना कुल 251 किमी की होकर 1055 करोड़ रु की स्वीकृति हुई थी।जिस पर अब तक 31 अरब 47 करोड़ रु की टोल वसूली हो चुकी है।बैठक में जावरा विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि इस सड़क मार्ग में कमियों के सुधार को लेकर वर्ष 2009 से लगातार शासन को संज्ञान ला रहे है।तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री नागेंद्र सिंह नागोद के नेतृत्व में विधानसभा के दल ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया था ,उस दौरान रतलाम,जावरा क्षेत्र की विभिन्न कमियों को बताया गया था,लेकिन उस निरीक्षण दौरे के प्रतिवेदन का पालन नही हुआ।डॉ पांडेय ने कहा कि इस मार्ग पर लगभग 25 से अधिक ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गए,लेकिन इन दुर्घटना स्थलों को सुधारने के लिए कोई कदम नही उठाये जा रहे,कुछ वर्ष पूर्व नामली के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में गिर गई थी,जिसमे एक दर्जन से अधिक यात्रियों की मृत्यु भी हुई थी।रतलाम जिले में धौंसवास ,नामली,जावरा चौपाटी,रतलामी नाका,भीमाखेड़ी फाटक, अरनिया पीथा,ढोढर क्षेत्र में मार्ग असमतल होने से निरन्तर दुर्घटना हो रही।रतलाम से जावरा और मंदसौर -नीमच तक मार्ग के असमतल का सुधार नही हो रहा।सड़क मार्ग पर वृक्षारोपण,रेलिंग व प्रकाश व्यवस्था नही होने से आवागमन में कठिनाई निरन्तर हो रही है।सड़क मार्ग की पुल पुलियाओं व रेलिंग का भी संधारण नही हो रहा,जबकि टोल वसूली लगातार हो रही है।विधायक डॉ पांडेय के अलावा मंत्रीगणों व विधायको ने भी सड़क मार्ग में मरम्मत नही होने की शिकायत की।जिस पर लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठेकेदार द्वारा अनुबंध के आधार पर कार्य नही किये जाने और विभिन्न शिकायतों के निराकरण हेतु एक सफ्ताह में रिपोर्ट तैयार की जाए।उस रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




