News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दिया निर्देश
रतलाम 07 मार्च 2022/ समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे संबल या प्रसूति सहायता में प्रमाण पत्र देवे कि उनके यहां कोई भी प्रकरण पेंडिंग नहीं है अन्यथा जिम्मेदारी सीईओ की होगी। कलेक्टर ने सभी जनपदों के सीईओ से चर्चा की। इस दौरान सीएमओ सैलाना, पिपलौदा, बाजना द्वारा बताया गया कि उनके यहां हितग्राहीमूलक कोई पेंडेंसी नहीं है। जावरा में 2 तथा रतलाम में 17 पेंडेंसी बताई गई।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्त विभाग प्रदेश में 51वे नंबर पर है। इसी स्थान पर जिले का सामाजिक न्याय विभाग भी है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 90 अंक लाने के लिए निर्देशित किया। नॉन अटेंड शिकायतों पर कलेक्टर ने गंभीरता रखने के निर्देश दिए। बताया गया कि सीएमओ जावरा की 2 तथा जनपद पिपलोदा की 1 शिकायत नान अटेंड है। लोक सेवा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि शिकायतों के संबंध में जिला मुख्यालय से पूरे जिले में संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन कॉल किया जाता है।
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए विशेष रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग में रूटीन वर्क भी नहीं हो पा रहा है। शिक्षा अधिकारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि जिले के मैदानी क्षेत्रों में विद्यालयों के शिक्षक समय पर स्कूल आए और स्कूल में पूरा टाइम रहे। चेतावनी दी गई कि यदि निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षक नहीं मिले तो जिम्मेदार जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी भी स्कूल में शिक्षक अवकाश पर जाते हैं तो उसका आवेदन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप पर दिखना चाहिए और उसकी स्वीकृति होना चाहिए।
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में सुधार के लिए जिले में संचालित विशेष अभियान के तहत आगामी 9 मार्च को बाजना में कैंप आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने आयोजन की विशेष तैयारी के निर्देश एसडीएम को दिए। इसके पूर्व 8 मार्च को एक बैठक बाजना में आयोजित की जाकर एसडीएम द्वारा समीक्षा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बताया गया कि कैंप में 400 महिलाओं के हेल्थ चेकअप का लक्ष्य रखा गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत जिले के ताल, जावरा, आलोट सीएमओ को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता के मामले में उनके यहां विगत दिनों भोपाल से आए अधिकारी द्वारा ठीक ढंग से तैयारी नहीं पाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि जिले का कोई भी निकाय रैंकिंग में 100 से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में कलेक्टर ने नामली निकाय में स्वच्छता की बेहतर स्थिति पर एसडीएम कृतिका भिमावद तथा तहसीलदार अनीता चोकोटिया की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि सैलाना में भी स्वच्छता कार्य अच्छा है। कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदारों से हॉस्टल निरीक्षण की जानकारी प्राप्त की गई। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा जिले में आगामी मई, जून ग्रीष्म सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी रखने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




