News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
भाजपा जिला युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
रतलाम, ८ मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें रविन्द्र पाटीदार एवं राहुल उपमन्यु जिला महामंत्री बनाए गए हैं। सूची में शहर विधायक चैतन्य काश्यप का प्रभाव देखने को मिला|
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद डामोर, सिद्धार्थ कटारिया, शुभम गुर्जर, जलज सांकला, यादवेन्द्रसिंह लुनेरा, संदीप पोरवाल, गौरव मूणत जिला उपाध्यक्ष, शुभम चौहान, संजय पांचाल, शिवांग शर्मा, नानालाल शाह, राहुल पाटीदार, संजय जाट, ॠषभ दुबे जिला मंत्री, सत्यजीतसिंह राजावत जिला कार्यालय मंत्री, मोहित तोमर, शिवम मूणत, शुभम पापटवाल, दिपेश डोडियार जिला सह कार्यालय मंत्री, सौरभ पगारिया जिला कोषाध्यक्ष, ॠषभ जैन, मनोज मेहता, किशन व्यास, परोक्ष भरावा जिला सह कोषाध्यक्ष, निलेश जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी, श्रीकांत शर्मा, दिलीप कारपेंटर, मनीष परमार, लोकेश अरोरा, किशोर कुमावत जिला सह मीडिया प्रभारी, अंकित राठौड़ जिला सोश्यल मीडिया प्रभारी, राज बैरागी, सिद्धार्थ मूणत, रवि हेमावत, सुभाष पटेल जिला सह सोश्यल मीडिया प्रभारी, प्रतीक विजयवर्गीय जिला पॉलिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, पीयूष मूणत, देवेन्द्र भारद्वाज, अरमान जैन, अभिषेक अवस्थी जिला सहपालिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, अरविंद सोमानी जिला आईटी सेल प्रभारी, रवि आंजना, अभिषेक वर्मा, जवाहर पाटीदार, महेन्द्रसिंह पंवार, मनन चन्द्रावत जिला सहआईटी सेल प्रभारी बनाए गए हैं।

भाजपा जिला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा
रतलाम, ८ मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रतलाम शहर विधानसभा के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल में राजेश बैरागी, सूरजमल जैन मण्डल आयुष पडियार, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल में राहुल रांका, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल में जयेश जाजोरिया एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल में चिराग असरानी मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नामली मण्डल में राहुल पाटीदार, धराड़ मण्डल में संदीप पोरवाल, शबरी मण्डल में गौरव टांक, शहीद चंदशेखर आजाद मण्डल में महेन्द्रसिंह राठौर, बांगरोद मण्डल में आशीष धाकड़, सैलाना मण्डल में सुरेश लबाना, सरवन मण्डल में पिंकेश परमार, रावटी मण्डल में अरविंद पोरवाल, बाजना मण्डल में रौनक गांधी, जावरा नगर मण्डल में विश्वास शर्मा, जावरा ग्रामीण मण्डल में जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, पिपलौदा मण्डल में प्रफुल्ल जैन, सुखेड़ा मण्डल में रीतिक जोशी, आलोट मण्डल में पुष्पराजसिंह सोलंकी, ताल मण्डल में शुभम राठौड़ (भैया राम), बड़ावदा मण्डल में सौरभ हिंगड़, श्रीमंत राजमाता सिंधिया (खारवाकलां) में नारायणसिंह बिलावली को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




