News By – विवेक चौधरी
- जावरा विधायक पाण्डेय के सुपुत्र को भी किया युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी से दरकिनार
- कुछ नए चेहरों की हुई पेराशूट से एंट्री
- कार्यकारिणी में दिखा शहर विधायक काश्यप का प्रभाव
- सूची जारी होते ही पहले ही दिन उभरा असंतोष
रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही असंतोष उभर कर सामने आने लगा है। धराड़ मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय पर बैठकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के मनोनयन का भी विरोध करते हुए बताया कि वे हाल ही में अन्य पार्टी से आए है और मंडल के पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर नए व्यक्ति को पद दे दिया गया है। दूसरी ओर चौराना के महेंद्र सिंह पवार, जिनकी नियुक्ति आईटी सेल में जिला सह प्रभारी के रूप में हुई है, ने भी अपना त्यागपत्र दे दिया है। त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके अनुभव एवं योग्यता के अनुरूप उन्हें पद नहीं दिया गया है इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का की घोषणा हुई है। जिला अध्यक्ष विप्लव जैन की नियुक्ति के पश्चात से ही इसकी प्रतीक्षा की जा रही थी। विप्लव जैन की नियुक्ति के समय जिले में जोरदार तरीके से माहौल बनाया गया था लेकिन जिला कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात उपजा असंतोष एवं विरोध पार्टी के जिम्मेदारों के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है।



https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




