News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 9 मार्च 2022/ गेहूं चना मसूर सरसों उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित है। किसान असुविधा से बचने के लिए संबंधित केंद्र पर जाकर अपना पंजीयन करवाए। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है जिससे खरीदे गए गेहूं के भुगतान में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड से अपना बैंक खाता लिंक करने के लिए अपने बैंक की शाखा में जाकर अपना आधार कार्ड उपलब्ध कराएं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या आधार कार्ड सेंटर में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक कराएं। जिससे गेहूं उपार्जन के पंजीयन एवं खरीदी कार्य में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया कि गेहूं चना मसूर सरसों के लिए किसानों के पंजीयन के लिए पांच प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। किसान निर्धारित लिंक पर जाकर स्वयं के मोबाइल अथवा कंप्यूटर से निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं साथ ही वह ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों में भी निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार गत वर्ष की भांति सहकारी समिति, स्व सहायता समूह एफपीओ तथा एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों में भी वहां अपना निशुल्क पंजीयन करा सकते है।ं एमपी ऑनलाइन किओस्क कॉमन सर्विस सेंटर एवं लोक सेवा केंद्र पर 50 रूपए का शुल्क देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। सिकमी बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन समिति एसएचजी एफपीओ एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र में किया जाएगा। पंजीयन केंद्र पर किसान को आधार संबंधी दस्तावेज, आधार नंबर से पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा सिकमी नामे की प्रति साथ में लाना होगा। वन पट्टधारी किसान के पंजीयन में वन पट्टा क्रमांक, खसरा, रकबे तथा बोई गई फसल की प्रविष्टि की जाएगी।
https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




