News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 10 मार्च 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा उत्कृष्ट कन्या छात्रावास बाजना कि अधीक्षिका उषा कटारा को निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र संयोजक जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में अधीक्षिका अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई।
छात्रावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीक्षिका रतलाम निवास करती हैं एवं छात्रावास में कभी-कभी ही आती हैं। उनकी अनुपस्थिति से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा निर्धारित अनुशासन भी कायम नहीं रहता है।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि शासन द्वारा छात्रावास योजना छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु चलाई जाती है और इसके लिए शासन द्वारा छात्रावास में अधीक्षिका की नियुक्ति इस अपेक्षा के साथ की जाती है कि वह अपने दायित्व का निर्वहन कर छात्रावास की छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि करें तथा उनका नैतिक उत्थान हो। किंतु अधीक्षिका द्वारा अपने कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही की गई है, इसका दुष्प्रभाव छात्राओं पर हुआ। उक्त कारणों से अधीक्षिका को निलंबित कर उनका मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ रखा गया है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|