News By – नीरज बरमेचा
विधायक काश्यप के निर्देश पर तरणताल खोलने में जुटा नगर निगम
रतलाम 9 मार्च 2022। राजीव गांधी सिविक सेन्टर स्थित तरणताल को नगर निगम जल्द ही आम लोगों के उपयोग के लिए खोल देगा। निगम के अमले ने विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश पर तरणताल खोलने की तैयारियां शुरू कर दी है। काश्यप से इस संबंध में क्रीड़ा भारती एवं जिला तैराकी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने पहल करने का आग्रह किया था। काश्यप ने नगर निगम को क्रीड़ा भारती एवं जिला तैराकी संघ के आग्रह पर तत्काल तरणताल खोलने के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने इस पर तरणताल की सफाई एवं जल संग्रहण की कार्यवाही आरंभ की।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

तरणताल खोलने की कार्यवाही शुरू होने पर क्रीड़ा भारती एवं जिला तैराकी संघ ने हर्ष जताया है एवं विधायक काश्यप को धन्यवाद देते हुए कहा कि तरणताल खुलने से शहर के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने से पूर्व तैयारी करने का अवसर प्राप्त होगा। काश्यप से मिलने वाले प्रतिनिधि मण्डल में क्रीड़ा भारती सचिव एवं जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला तैराकी संघ सचिव एवं प्रशिक्षक राजा भैया, हुसैन इंदौरी एवं रवि पंवार शामिल थे।