जय-जयकार के उदघोष से श्रमण संघीय प्रवर्तक प्रकाश मुनिजी म सा निर्भय की अगवानी

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम में हुआ भव्य मंगल नगर प्रवेश

रतलाम,12 मार्च। मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी म सा के सुशिष्य श्रमण संघीय प्रवर्तक, सौभाग्य तीर्थ प्रणेता, जिनशासन रत्नाकर पंडित रत्न पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी म सा निर्भय एवं. पूज्य श्री दर्शन मुनिजी म सा का का शनिवार को रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। भक्तों ने जय-जयकार के उदघोष कर अगवानी की। प्रवेश जुलुस नजरबाग बैंक कॉलोनी से आंरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नोलाईपुंरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गया।
प्रवेश जुलुस पैलैस रोड, डालुमोदी बाजार, रंगरेज रोड, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चैक, चौमुखीपुल आदि मार्गों से गुजरा। मार्ग में जगह-जगह गुरूभक्तों ने प्रवर्तकश्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मंगल प्रवेश जुलूस मार्ग की व्यवस्था का संचालन श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष निलेश मेहता एवं मंत्री राजेश बौरदिया ने किया |


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


स्थानक पर हुई धर्मसभा में श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मूणत ने प्रवर्तकश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि प्रवर्तकश्री के मुखारविंद से रतलाम में आगामी 6 अप्रैल को मुमुक्षु भाई शांतिलाल गांधी तथा. मुमुक्षु कु ज्योति बहन चैहान की भव्य दीक्षा संपन्न होगी। इस दौरान रतलाम वासियों को होली चातुर्मास, नववर्ष आदि अवसरों पर भी प्रवर्तकश्री का सानिध्य प्राप्त होगा। स्थानक में प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे प्रवर्तक श्री के प्रवचन होंगे। उन्होंने प्रवर्तकश्री से महावीर जयंती तक प्रवास करने और वर्ष 2023 का चातुर्मास रतलाम को प्रदान करने की विनती की।
इस मौके पर मुमुक्षु कु ज्योति बहन चौहान ने भी विचार रखे। पूज्या महासती श्री चंदनबाला जी,श्री रमणीक कुँवर जी, श्री कल्पना जी, श्री चंदना श्री जी,श्री चेतना जी, श्री महिमा श्री जी, श्री लाभोदया जी मसा एवं. मुमुक्षु भाई शांतिलाल गांधी ने निश्रा प्रदान की। आरंभ में सौरभ मूणत ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रवर्तकश्री के मंगल प्रवेश पर नवकारसी का आयोजन लाभार्थी मधुबाला दिलीप गंग परिवार ने किया। धर्मसभा के अंत में प्रभावना का वितरण भी इसी परिवार द्वारा किया गया।
संचालन रखब चत्तर ने किया। आभार दीक्षा महोत्सव के संयोजक संदीप चौरड़िया ने व्यक्त किया। इस दौरान श्री धर्मदास जैन श्री संघ के सदस्यगण,श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट,श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल,श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल,श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल एवं श्री सौभाग्य प्रकाश बालिका मंडल के सदस्यों सहित इंदौर, उज्जैन, नागदा जंक्शन, नागदा धार, खाचरौद एवं महाराष्ट्र से आए गुरूभक्त उपस्थित रहे।

पावर हाउस है, श्री सौभाग्य तीर्थ -प्रवर्तकश्री

धर्मसभा में सौभाग्य तीर्थ प्रणेता जिनशासन रत्नाकर, प्रवर्तकश्री ने कहा कि रतलाम आने का आकर्षण यहां स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ है। उसका नाम पावर हाउस है, क्योंकि वहां जाने से चेतना जागृत होती है और नए उत्साह और उर्जा का संचार होता है। रतलाम मालव केसरी,पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमलजी मसा द्वारा सिंचित भूमि है। इस भूमि पर दीक्षा के प्रसंग होना भी सौभाग्य की बात है।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|