सैलाना पुलिस थाने के अंतर्गत 02 चोरियो का खुलासा, आरोपियो द्वारा चोरी किए 02 ट्रेक्टर व एक ट्राली बरामद…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

थाना सैलाना पर दिनांक 07.03.2022 को फरियादी य़शवंत पिता बंशीलालगुर्जर उम्र 24 साल नि. ग्रीमबडीसरवन थाना सरवन द्वारा सैलानाबायपास रोड पर पुराने मुधबन ढाबे के सामने सोहनलाल निनामा के खेत पर बने टीनशेड के बाहर रखा ट्रेक्टरक्रं.MP43 AB 6551 मयट्राली  चोरी होने कि रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरुध्द की थी।रिपोर्ट पर से अज्ञात आऱोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/2022 धारा 379 भा0द0वि0 का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

पूर्व मे भी सैलाना थाना क्षैत्र से दो ट्रेक्टर चोरी किए गए थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए माल मश्रुका की पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शनमें थाना प्रभारी सैलानाके नेत्रत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई ।

मामले का खुलासाः

  • उपरोक्त घटनाओं की पतारसी व माल मश्रुकाबरामदगी के लिये थाना सैलानापर गठित टीमद्धारा अज्ञात बदमाश की पतारसी व चोरी में गया मश्रुकाबरामदगी हेतु क्षेत्र मे लगातार संदिग्धोंसे पुछताछ करने के साथ – साथ वैज्ञानिक विधाओ व मुखबिर सुचना तंत्र की सहायता प्राप्त की गई ।
  • फलस्वरूप दिनाँक 12.03.2022 को मुखबीरकी सुचना पर आरोपी आनंदसिंह पिता प्रेमसिंहपंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्याउमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौर,बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंहदेवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम , लखन पिता कचरुलालडिन्डोर जाति भील उम्र 16 साल नि. ग्रामनदिवेल थाना सैलाना जिला रतलामको राउण्डअप कर आरोपीगणो से पुछताछ करते आरोपियो ने सैलानाबायपास रोड पर पुराने मुधबन ढाबे के सामने सोहनलालनिनामा के खेत पर बने टीनशेड के बाहर रखा ट्रेक्टरक्रं.MP43 AB 6551 मयट्रालीतीनो मिलकर चोरी कर जाना तथा चोरी किया हुआ ट्रेक्टरक्रं.MP43 AB 6551 मयट्राली के अपने मिलने वाले व जान पहचान के आरोपी दीपक उर्फ गोपाल धाकड उम्र 25 साल नि. ग्राम बडवन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर को बेचना बताया ।
  • सक्ती से पूछताछ करने पर आरोपी आनंदसिंह द्वारा लगभग डेढ महीने पहले ग्राम धामनोद से एक महिन्द्राकम्पनी का MP43 AC 8336 भी अपने साथियो के साथ चोरी कर दीपक उर्फ गोपाल धाकड को ही बेचना बताया ।अतः दोनोट्रेक्टरआरोपीगणो के कब्जे से जप्त किए गए ।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


 वारदात का तरीका:-

आरोपी आनंदसिंह पिता प्रेमसिंहपंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्याउमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौरके रिश्तेदार ग्राम दिवेल थाना सैलाना के अन्तर्गत होने से आरोपी की अपनी बुआ के घर आना जाना था । ग्राम दिवेल में ही आने जाने के दौरान ही आरोपी आनंद की जान पहचान दिवेल गांव के रहने वाले बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंहदेवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम , लखन पिता कचरुलालडिन्डोर जाति भील उम्र 16 साल नि. ग्रामदिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम हो गई थी । तथा तीनोरतलाम में 350/-रुपये रोज में केटरिंग का काम करने लगे । इसी दौरान जल्दी रुपये कमाने की लालच में चोरी करने की योजना बनाई ओर सुनियोजित तरीके से योजनानुसार ग्राम धामनोद से दिनांक 19.01.22 को एक महिन्द्राकम्पनी का ट्रेक्टर चुराकर कच्चे रास्ते से ले जाकर दीपक उर्फ गोपाल धाकड को चालीस हजार में बेच दिया । पहला ट्रेक्टर ठिकाने लगाने के बाद पुनःरेकी कर इसी तरीके से दिनांक 06.03.22 को रात्रि में स्वराज ट्रेक्टरसैलाना बाय पास से चोरी कर दीपक धाकड को सत्तर हजार बेच दिया ।

गिरफ्तार आरोपीगण – 

  1. आनंदसिंह पिता प्रेमसिंहपंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्याउमाहेडा थाना दलोदा जिला मंदसौर,
  2. बाबू उर्फ महेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंहदेवडा जाति राजपुत उम्र 18 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम
  3. लखन पिता कचरुलालडिन्डोरजाति भील उम्र 16 साल नि. ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम
  4. दीपक उर्फ गोपाल धाकड उम्र 25 साल नि. ग्राम बडवन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर

जप्तमश्रुका

  • स्वराज कंपनी का ट्रेक्टरक्रं.MP43 AB 6551 मयट्राली (अप.क्र. -58/2022 धारा 379,411भादवि)
  • एक महिन्द्राकम्पनी का ट्रेक्टरक्रं. MP43 AC 8336 (अप.क्र – 22/22 धारा 379,411 भादवि)
  • घटना में प्रयुक्त —मो.सा.TVS कंपनी स्टारस्पोर्ट

कुल कीमत करीबन  रुपये 7,50000/-( सात लाख पचास हजार रुपये )

आपराधिक पृष्ठभूमि:-

 आरोपीआनंदसिंह पिता प्रेमसिंहपंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्याउमाहेडा थाना दलौदा जिला मंदसौर के विरुद्ध थाना औधोगिक क्षेत्र जावरा में वर्ष 2019 में एक चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है ।

सराहनीय भूमिका :- 

उक्त चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस थाना सैलाना केथाना प्रभारी उपनिरीक्षकजितेन्द्रसिंहकनेश,उप निरीक्षक ध्यानसिंहसोलंकी,उपनिरीक्षक आशीष पाल ( चौकी प्रभारी धामनोद ), उप निरीक्षक मनोज पाटीदार,प्र.आर. 385 लक्ष्मीनारायणसुर्यवंशी,आर.416दिलिपसिंह रावत,आर. सतीशपरमार (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा। उक्त चोरी की घटना का खुलासा व मश्रुकाबरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया जायेगा।

आपराधिक रिकॉर्ड

क्र. नाम आरोपी  थाना अप.क्र. धारा चालान क्र. मु.फौ. क्र.
1 आनंदसिंह पिता प्रेमसिंहपंवार जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. ग्राम आक्याउमाहेडा थाना दलौदा जिला मंदसौर औ.क्षैत्रजावरा जिला रतलाम 473/19 379 भादवि 467-ए /19


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|