News By – विवेक चौधरी (93028 24420)
जावरा/भोपाल /14 मार्च 22/ रतलाम जिले सहकारी समितियों के गोदाम व अन्य निर्माण कार्यो की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।उक्त आश्य के निर्देश व आश्वासन प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा विधानसभा में उठाये प्रश्न पर दी।डॉ पाण्डेय ने विगत वर्षों में सहकारी गोदाम,कार्यालय व भवन निर्माण कार्यो में हुए भौतिक सत्यापन का मामला उठाया।जिस पर भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 से वर्तमान समय तक 17 स्थानों पर गोदाम,कार्यालय भवन,खाद भंडारण,का निर्माण व 6 स्थानों पर गोदामो के मरम्मत कार्य किये गए।कुछ स्थानों पर स्वीकृत लागत से अधिक कार्य किया गया।जिनकी जांच उच्च स्तरीय अधिकारिक दल से कराई जाएगी।इसके अलावा कार्यालय व शाखाओं में 3 वर्ष से अधिक समय से जमे हुए समिति प्रबन्धको को भी बदला जाएगा।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि रतलाम जिले में गत तीन वर्षों में 11 हजार 321 पुलिस के मामले दर्ज हुए जो अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी,हत्या,अपहरण ,जुआ सट्टा आदि के है।जबकि इंदौर व उज्जैन संभाग में एक हजार से अधिक सायबर अपराध के मामले दर्ज हुए है।आपने आगे बताया कि जिले में विगत 3 वर्षों में सबसे अधिक अपराध अवैध शराब के 7011 मामले दर्ज किए गए।इसके अलावा 119 हत्याए,740 अपहरण के मामले भी दर्ज हुए है।अवैध हथियार के 1050,जुए के 1281 व सट्टे के 921 मामले दर्ज हुए है।गृह मंत्री ने डॉ पांडेय को बताया कि इंदौर व उज्जैन संभाग में आर्थिक अपराध के 3189 मामले व सायबर अपराध के दोनों संभागों में 1053 मामले दर्ज हुए है।
https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




