20 मार्च तक पूर्ण करे समर्पण निधि संग्रह का कार्य – विधायक काश्यप

0

News By –  नीरज बरमेचा (93028 24420)

20 मार्च तक पूर्ण करे समर्पण निधि संग्रह का कार्य – विधायक काश्यप
रतलाम 15 मार्च 2022। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे समर्पण निधि संग्रह अभियान की समीक्षा की गई। रंगोली सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अभियान के रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिला प्रभारी व विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टीजनांे से 20 मार्च तक समर्पण निधि संग्रह का कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

समीक्षा बैठक में विधायक काश्यप ने रतलाम जिले के विभिन्न मण्डलों में संचालित किए गए समर्पण निधि अभियान की बिन्दूवार समीक्षा की। बैठक को जिला संगठन प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, अभियान के जिला संयोजक प्रदीप चौधरी, सहसंयोजक जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल के समर्पण निधि संग्रह अभियान प्रभारी उपस्थित रहे।