कलेक्टर के निर्देश पर दूसरे ही दिन ग्राम बायड़ी पहुंचा सरकारी अमला

0

News By –  नीरज बरमेचा 

गांव वालों की समस्याओं का निराकरण किया

रतलाम 17 मार्च 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को विकासखंड सैलाना के ग्राम बावड़ी पहुंचे थे। ग्रामीणों से मुलाकात में जानकारी मिली कि गांव वालों की कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है, तब मौजूद एसडीएम कामिनी ठाकुर को कलेक्टर ने तत्काल शिविर लगाकर समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया था।

कलेक्टर के निर्देश पर दूसरे ही दिन गुरुवार को एसडीएम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी गांव में पहुंचे, शिविर लगाया। गांव वालों से आवेदन लिए और शासन की प्रक्रिया अनुसार समस्याओं को हल किया। वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन मिले जिन्हें ऑनलाइन कर दिया गया, शासन से स्वीकृति मिल जाएगी। आयुष्मान कार्ड के लिए भी 40 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों को पात्रता होने पर समय सीमा में आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएंगे। आवासीय पट्टे के 3 आवेदन प्राप्त हुए। समग्र आईडी के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए। खाद्यान्न पर्ची के 6 तथा अन्य 8 आवेदन प्राप्त हुए जिनका समय सीमा में निराकरण हो जाएगा। शिविर में तहसीलदार आनंद जायसवाल, नायब तहसीलदार वंदना किराड़े तथा जनपद पंचायत का अमला मौजूद था।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|