ग्राम बायड़ी में ग्रामीणों की समस्या निराकरण के लिए गुरुवार को आयोजित होगा शिविर

0

News By –  नीरज बरमेचा 

कलेक्टर पुरुषोत्तम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की

रतलाम 16 मार्च 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को सैलाना विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बावड़ी पहुंचे। गांव में 87 लाख रूपए लागत की नल जल योजना का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा की। गांव में आदिवासी तथा गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। कलेक्टर के आने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

गांव के नाथूसिंह गुर्जर ने बताया कि पंचायत सचिव रुचिका खराड़ी प्रतिदिन पंचायत में आती हैं परंतु गांव वालों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस पर कलेक्टर ने साथ मौजूद एसडीएम कामिनी ठाकुर को निर्देशित किया कि तत्काल तैयारी करो, गुरुवार को इस गांव में कैंप लगाओ। सभी अधिकारियों को साथ लाओ और गांव वालों की समस्याओं का निराकरण करके रिपोर्ट मुझे दो।

बॉयडी में नल जल योजना का काम पूरा कर दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल से जल आ रहा है। पंचायत को 2 झोन में विभाजित किया गया है। दोनों झोन में 1 दिन छोड़कर नलों में पानी आता है। ग्रामीण खुश है शासन को धन्यवाद देते हैं। इस दोपहरी में देखा कि प्रत्येक घर में महिलाएं नल से पानी भर रही थी। कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे ने बताया कि योजना की लागत 87 लाख रूपए है। एसडीओ सैलाना नरेश कुवाल तथा उपयंत्री जोशी भी मौजूद थे।