प्लंबर, फिटर, मैसन का काम करने वाले व्यक्तियों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर

1

News By –  नीरज बरमेचा 

रतलाम 17 मार्च 2022/ जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में फिटर, प्लंबर या मैसन के कार्य में महारथ रखने वाले कार्यकुशलता वाले व्यक्तियों के लिए अवसर है कि वे अपने कार्य का आईटीआई से प्रमाण पत्र प्राप्त करें जिससे उन्हें किसी भी स्थान पर काम करने में सुविधा मिलेगी और वह अपने काम में प्रमाणित व्यक्ति कहलायेंगे। इसके लिए व्यक्ति अपने जनपद पंचायत में आवेदन करें। उनको अल्प अवधि यानी 12 घंटे का प्रशिक्षण आईटीआई अर्थात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी परीक्षा होगी, जिसके पश्चात उनको प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर उपरोक्त प्रकार के कार्य कुशल व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र जिसमें नाम, पिता का नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, ट्रिपल एसएम आईडी, अपने अनुभव की जानकारी के साथ अपनी जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करें।

पात्र आवेदकों का पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है। प्रशिक्षण में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 500 रूपए का भुगतान तथा 3 वर्ष का कौशल बीमा 2 लाख रूपए का बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

1 टिप्पणी

Comments are closed.