News By – नीरज बरमेचा
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के युवा इकाई भाजयुमो के लंबे समय बाद धूमधाम से हुई जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात पार्टी में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और युवा पदाधिकारी ने भाजपा के रतलाम जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को पत्र लिखकर नाराज़गी जताई और इस्तीफा दे दिया।
जिलाध्यक्ष को लिखे पत्र में रतलाम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन की कार्यकारणी को तानाशाही और जातिगत दबाव में लिए गए निर्णय और इसे पार्टी संगठन की छवि को धूमिल करने वाला बताया गया है। परोक्ष भरावा जो कि नवीन कार्यकारिणी में जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए थे, ने नवीन कार्यकारिणी में अयोग्य एवं पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की नियम विरुद्ध नियुक्ति का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। आरोप लगाया गया है कि जिले के आलोट क्षेत्र की उपेक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने अपने चहेतों की नियुक्तियां दे दी है। अगले वर्ष प्रदेश में चुनाव है और इससे पार्टी की लोकप्रियता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। परोक्ष भरावा पार्टी की छात्र इकाई अभाविप ABVP के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व जिला प्रमुख रह चुके है। उल्लेखनीय है कि भाजयुमो की रतलाम जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित होने के बाद धराड़ मंडल में भी धरना प्रदर्शन हुए थे।
https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

जिलाध्यक्ष को दिया गया पत्र :-