News By – नीरज बरमेचा
मध्य प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। गर्म हवाएं दिक्कत देने लगी हैं। कई जिलों में लू चलने लगी है। कई जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री के पास टिका हुआ है। रात का तापमान भी 24 डिग्री के नजदीक हो गया है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42°C खरगोन में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन एवं राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है।
स्रोत: @Indiametdept #Weather #JansamparkMP pic.twitter.com/pSCF0oB5zu
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 20, 2022
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म है। पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में अभी भी लू चल रही है। चार सिस्टम एक्टिव होने से हवाओं का रुख बदला हुआ है।
https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उससे लगे विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना बन रही है। इस वजह से अभी दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम ही है।

मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट है। नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन, राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा खरगोन में 42 डिग्री रहा। होशंगाबाद में 41.5, खंडवा में 40.5, रतलाम में 40.2, राजगढ़ में 40, धार में 39.8, उमरिया में 39.5, शाजापुर में 39.3, उज्जैन-नरसिंहपुर में 39 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा सीधी में 23.8 डिग्री रहा। सतना में 23.6, जबलपुर में 23, सागर में 22.6, उमरिया में 22.4, टीकमगढ़ में 22.2, दमोह में 22, डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 और 19.7, इंदौर में 37.3 और 20.6, ग्वालियर में 37.7 और 20.5, जबलपुर में 37.6 और 23 डिग्री पारा रहा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार को लू चलने की संभावना है। राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को थोड़ा कम होने की उम्मीद है। इससे राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया।