दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम 26 मार्च को

0

News By –  नीरज बरमेचा 

रतलाम 25 मार्च 2022/ दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम 26 मार्च को रंगोली सभागृह मित्र निवास रोड रतलाम पर प्रातः 11.00 से 3.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत रतलाम, विकासखण्ड सैलाना, बाजना, नगर निगम, नगर परिषद् धामनोद, नामली तथा सैलाना के कुल 115 दिव्यांगजनों को एलिम्को उज्जैन द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में कुल 198 उपकरणो का वितरण किया जाएगा जिनमें 53 मोट्रेट ट्राईसाईकिल, 18 ट्राईसाईकिल, 16 व्हील चेयर, 66 बैसाखी, 11 वाकिंग स्टीक, 11 कृत्रिम हाथ-पैर, 18 श्रवण यंत्र, मंदबुद्धि बच्चों के लिए 4 एमएसआईडी कीट तथा 1 सी.पी. चेयर का वितरण किया जाएगा। चयनित निःशक्तजन उपकरण प्राप्ति हेतु परीक्षण के समय एलिम्को द्वारा दी गई रसीद लाना अनिवार्य है।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|