विधायक ट्राफी स्पर्धा का समापन, काश्यप ने विजेताओं को किया पुरूस्कृत…

0

News By –  नीरज बरमेचा 

रतलाम, २८ मार्च। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित विधायक ट्राफी स्पर्धा का सोमवार देर शाम समापन हो गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग के कबड्डी एवं एथलेटिक्स स्पर्धा विजेताओं को विधायक चेतन्य काश्यप ने पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। शासन द्वारा विधायक ट्राफी में १ खेल की स्पर्धाएं नियत की गई थी, लेकिन रतलाम में विधायक काश्यप ने खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो खेलों की दो वर्गों में स्पर्धा का आयोजन कराया।

समापन समारोह में विधायक काश्यप ने कहा कि रतलाम में खेल परिसर विकसित हो रहा है। इसके लिए ट्रेक की मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही खिलाड़ियों को अपने हुनर को विकसित करने के लिए सौगात मिलेगी। इस दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया मंचासीन रहे। आरंभ में अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी रूबिका दिवान, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, देवेन्द्र वाधवा, राजा राठोड़, जितेन्द्र धुलिया आदि ने किया। दो दिवसीय विधायक ट्राफी स्पर्धा के दौरान कबड्डी एवं एथलेटिक्स के रोचक मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में पेक डेड क्लब ने प्रथम, महादेव स्पोर्ट्स एकेडमी ने द्वितीय तथा एम्पल एकादमी ने तृतीय पुरूस्कार जीता। श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कृष्णा पाटीदार व हिम्मत जाट को दिया गया। कबड्डी के महिला वर्ग में रेलवे एकादमी प्रथम, कन्या महाविद्यालय द्वितीय तथा रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने तृतीय पुरूस्कार जीता। श्रेष्ठ खिलाड़ी नीलम तिवारी एवं बुलबुल प्रजापत रही।

एथलेटिक्स स्पर्धा के पुरूष वर्ग में चार गुना १०० रिले रेस में प्रतीक शर्मा, देवेश शर्मा, इस्लाम खान एवं आशीष ने स्वर्ण पदक, तरूणसिंह, राहुलसिंह, पवन एवं संजय ने रजत पदक, चेतन्य, अनुराग, रोहित एवं केरोन कुमार ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में कृतज्ञा शर्मा, महिमा, वंशिका व नूतन ने स्वर्ण पदक, भूमि, खुशी, कोमल व ॠतिका ने रजत पदक तथा आयुषी, भावना, रजनी एवं खुशी ने कांस्य पदक जीता। पुरूष वर्ग में प्रतीक शर्मा एवं हिम्मतसिंह तथा महिला वर्ग में कृतज्ञा शर्मा एवं तेजस्वी प्रजापत श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। इन सभी विजेताओं को काश्यप ने ट्राफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समापन समारोह का संचालन आर.सी. तिवारी एवं अनुज शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी रूबिका दिवान द्वारा किया गया। 


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|